जलडेगा प्रखंड के ओडगा ओपी क्षेत्र के बरबेड़ा तेतरटोली में जुआ खेलने से
मना करने का खामियाजा सुशील लुगुन नामक व्यक्ति को अपनी जान देकर चुकानी
पड़ी। पुलिस अधीक्षक डा. शम्स तब्रेज ने बताया कि तीन अप्रैल की देर शाम
सुशील के घर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जुआ खेलने के दौरान हल्ला भी
मचा रहे थे। तब सुशील ने उनको वहां जुआ खेलने से मना किया। उसी रात जुआ खेल
रहे लोगों में से रोहित लुगुन, जो मृतक सुशील का चचेरा भाई है,ने अपने
साथी अजय के साथ सो रहे सुशील को एक बड़े से पत्थर से कूच कर हत्या कर दी।
दूसरे दिन सुबह जब लोगों को घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। इसी बीच
पुलिस तक भी घटना की सूचना पहुंची। पुलिस ने मामले का अनुसंधान करते हुए
रोहित और अजय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों बरबेड़ा तेतरटोली के ही
रहने वाले हैं। जनता की समस्याओं से रूबरू हुए जिले के उपायुक्त 
Tags:
जलडेगा